102 Views
ब्रज की पवित्र भूमि में फाल्गुन का महीना आते ही वातावरण भक्ति, संगीत और रंगों से भर उठता है। बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर और नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में सदियों पुरानी समाज गायन की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ निभाई जा रही है। यह परंपरा करीब 500 वर्षों से अधिक पुरानी मानी जाती है और ब्रज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

