चैत्र नवरात्रि 2026: भक्ति, आत्मशुद्धि और नव ऊर्जा का पर्व
हिंदू सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है । नौ दिनों का उत्सव मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होगा । इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की भी शुरुआत हो रही है । इस तरह यह समय, भक्ति, उपवास और आत्मशुद्धि का विशेष अवसर होता है। श्री श्री रवि शंकर कहते हैं कि - चैत्र’ का अर्थ है नववर्ष का आरंभ। इसलिए नव वर्ष का आगमन नौ दिन के लिए अंतर्मुखी होने से, जिसमें प्रार्थना, ध्यान और जाप का समावेश होता है, मनाया जाता है। इस प्रकार हम समूची सृष्टि में उपस्थित उस दिव्यता को स्वीकार करते हैं और इस को अनुभव करते हैं।
क्या है महत्व?
चैत्र नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर धर्म की रक्षा की थी। इस दौरान भक्त पूजा, व्रत और ध्यान के माध्यम से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उत्तर भारत में यह पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस पर्व को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग नामों से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और कश्मीर में नवरेह कहा जाता है। हर जगह इसकी परंपराएं अलग हैं, लेकिन आस्था की केंद्र बिंदु एक ही हैं। चैत्र नवरात्र केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और नव ऊर्जा का अवसर है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और आस्था के साथ आगे बढ़ना ही सच्ची पूजा है।
नौ दिनों में नौ देवियों की पूजा
नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। जिसमे चैत्र और आश्विन की नवरात्रियों का विशेष महत्व है। बाकी दो नवरात्र गुप्त होते हैं । चैत्र नवरात्र से ही विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो रही है । नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है:
शैलपुत्री: पर्वतराज की पुत्री
ब्रह्मचारिणी: तपस्या की मूर्ति
चन्द्रघण्टा: शांति और पराक्रम की देवी
कूष्माण्डा: ब्रह्माण्ड की रचयिता
स्कन्दमाता: कार्तिकेय की माता
कात्यायनी: महिषासुर की संहारक
कालरात्रि: अंधकार का नाश करने वाली
महागौरी: साधक के सभी पापों को हरने वाली
सिद्धिदात्री: सिद्धियों की दात्री
परंपरा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण
नवरात्रि सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़ा पर्व है। ऋतु परिवर्तन के समय शरीर को शुद्ध रखने के लिए व्रत और सात्विक भोजन का महत्व बढ़ जाता है। इससे शरीर और मन दोनों की शुद्धि होती है और नई ऊर्जा का संचार होता है। मां दुर्गा की कृपा से हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे - यही इस पावन पर्व का संदेश है।
अर्थ - शरणागत की पीड़ा दूर करने वाली देवि! हम पर प्रसन्न हो हों । सम्पूर्ण जगत की माता ! प्रसन्न हो । विश्वेश्वरि ! विश्व की रक्षा करो । देवी ! तुम्हीं चराचर जगत की अधीश्वरी हो ।