Sanskar

ढाकेश्वरी : बांग्लादेश की राजधानी ढाका की अधिष्ठात्री देवी

सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों के बीच नवरात्र का पावन पर्व भक्ति और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। लेकिन यह आस्था केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि सीमापार पाकिस्तान के हिंगलाज देवी मंदिर और बांग्लादेश के ढाकेश्वरी देवी मंदिर तक विस्तारित है । आइए जानते हैं बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर के बारे में, जो वहां के हिंदू समुदाय के लिए सदियों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।

ढाकेश्वरी मंदिर का अर्थ और महत्व

ढाकेश्वरी का अर्थ है ढाका अर्थात बांग्लादेश की राजधानी की अधिष्ठात्री देवी हैं । इसे वहां के एक राष्ट्रीय महत्व के मंदिर के रूप में स्थान प्राप्त है । यह मंदिर ढाका शहर के बीचों-बीच बख्शी बाजार में स्थित है और लंबे समय से हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा स्थल रहा है। इतिहास को देखें तो कई कालखंड में इस मंदिर को कई बार नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया और इसकी अमिट पहचान बनी रही।

स्थापना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

मंदिर की स्थापना का इतिहास किंवदंतियों और ऐतिहासिक तथ्यों दोनों से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर ढाकेश्वरी देवी को समर्पित है, जिन्हें मां दुर्गा का एक रूप माना जाता है । माता  ढाका की रक्षक देवी भी हैं। मान्यता है कि 12वीं शताब्दी में सेन वंश के राजा बल्लाल सेन ने इस मंदिर की स्थापना करवाई थी। बाद में 16वीं शताब्दी के अंत में सूबेदार मान सिंह ने इसका पुनर्निर्माण करवाया। मुगल काल से लेकर ब्रिटिश काल तक इस मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार हुआ।

वास्तुकला और संरचना की विशेषताएं

मंदिर की वास्तुकला में बंगाल की पारंपरिक शैली और मुगल प्रभाव दोनों दिखाई देते हैं। इसमें भवन का सुंदर डिजाइन, गुंबद और खुला आंगन शामिल है। हालांकि समय-समय पर हुए निर्माण और मरम्मत के कारण इसकी वर्तमान संरचना किसी एक काल को पूरी तरह प्रतिविंबित नहीं करती । मंदिर परिसर में ढाकेश्वरी देवी के साथ चार समान आकार के शिव मंदिर भी बने हुए हैं। इसके अलावा यहां एक बड़ा तालाब भी है।

धार्मिक महत्व और आस्था

यह मंदिर आज भी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लिए एक प्रमुख आस्था स्थल है। मुस्लिम बहुल देश में यह मंदिर हिंदू संस्कृति और परंपरा का मजबूत प्रतीक है। खासकर दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और काली पूजा के समय यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। इसे ढाका की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा माना जाता है।

मूल प्रतिमा और वर्तमान स्थिति

मंदिर में स्थापित वर्तमान दुर्गा प्रतिमा उस मूल प्रतिमा की प्रतिकृति है जिसे विभाजन के समय भारत के पश्चिम बंगाल से लाया गया था। बताया जाता है कि इस प्रतिमा को पहले हरचंद्र मल्लिक स्ट्रीट स्थित देबेंद्रनाथ चौधरी के घर में रखा गया था। बाद में 1950 तक कुमारतुली में देवी के लिए मंदिर बनवाया गया, जहां आज भी इसकी पूजा होती है। माना जाता है कि करीब 800 साल पुरानी मूल प्रतिमा 1971 के युद्ध में नष्ट हो गई थी। मंदिर का वर्तमान स्वरूप लगभग 200 साल पुराना माना जाता है, जिसका निर्माण ईस्ट इंडिया कंपनी के एक एजेंट ने करवाया था। हाल ही में बांग्लादेश में हुए उपद्रवों के दौरान कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा मंदिर को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया जा सका। 

आस्था का संदेश

नवरात्र के इस पावन अवसर पर ढाकेश्वरी मंदिर यह संदेश देता है कि आस्था की कोई सीमा नहीं होती। भारत हो या बांग्लादेश, मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा हर जगह समान है। यह मंदिर इतिहास, संस्कृति और अटूट विश्वास का जीवंत प्रतीक है, जो समय के साथ आज भी लोगों की आस्था को मजबूत बनाए हुए है।

: - वर्तिका श्रीवास्तव

Related News