चैत्र मास का पावन समय है । जब पूरे देश में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर होता है । नवरात्र और राम नवमी के बाद अब श्रद्धालुओं के लिए एक और महत्वपूर्ण व्रत सन्निकट है। जी हां, चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी । मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह एकादशी मार्च या अप्रैल के महीने में आती है, जो दृक पंचांग के अनुसार इस बार 29 मार्च (रविवार) को है । श्रद्धालु इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।
कामदा एकादशी पूजा विधि
चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर और पूजा स्थान की अच्छी तरह सफाई करें। पूजा घर में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें। अब एक लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। सबसे पहले अपने इष्ट देवता का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। इस दिन यदि संभव हो तो पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को हल्दी, चंदन, अक्षत (चावल) और फूल अर्पित करें। इसके बाद धूप, दीप और घी का दीपक जलाकर श्रद्धा से भगवान की आरती करें। इस दिन विष्णु चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही कामदा एकादशी की व्रत कथा अवश्य पढ़ें या सुनें। तुलसी के पौधे के सामने सुबह और शाम दीपक जलाना भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।
कामदाएकादशी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय में भागीपुर नाम का एक सुंदर नगर था। वहां पुण्डरीक नाम के राजा का शासन था। उनका राज्य बहुत समृद्ध था, जहां अप्सराएं, गन्धर्व और किन्नर आदि निवास करते थे। उसी नगर में ललित और ललिता नाम के गन्धर्व दंपति रहते थे। वे एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते थे और एक पल के लिए भी अलग होने की कल्पना से दुखी हो जाते थे।
एक दिन राजा पुण्डरीक अपनी सभा में बैठे थे। उस सभा में गन्धर्वों का गायन चल रहा था, जिसमें ललित भी गा रहा था। गायन करते समय अचानक उसे अपनी पत्नी ललिता की याद आ गई, जिससे उसका ध्यान भटक गया और उसका गायन अशुद्ध हो गया। यह देखकर राजा को बहुत क्रोध आया।
उन्होंने ललित को श्राप दे दिया— "अरे मूर्ख! तू मेरे सामने गायन करते हुए भी अपनी पत्नी को याद कर रहा है। इस अपराध के कारण तू नरभक्षी दैत्य बन जा और अपने कर्मों का फल भोग।"
राजा के श्राप से ललित तुरंत एक भयानक दैत्य बन गया और जंगलों में भटकते हुए बहुत कष्ट सहने लगा। अपने पति की यह स्थिति देखकर ललिता अत्यंत दुखी हो गई। वह अपने पति के पीछे-पीछे जंगलों में जाती और उसकी हालत देखकर रोती रहती। एक दिन वह अपने पति का पीछा करते हुए विन्ध्याचल पर्वत पर पहुंची, जहां श्रृंगी मुनि का आश्रम था। वह तुरंत मुनि के पास गई, उन्हें प्रणाम किया और विनम्रता से बोली—
"हे महर्षि! मैं वीरधन्वा की पुत्री ललिता हूं। मेरे पति को राजा पुण्डरीक के श्राप से दैत्य बनना पड़ा है। मैं उनके इस दुख को सह नहीं पा रही हूं। कृपया कोई उपाय बताइए जिससे मेरे पति को इस कष्ट से मुक्ति मिल सके।"
ललिता की बात सुनकर श्रृंगी मुनि ने कहा— "हे पुत्री! चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि तुम इस व्रत का पुण्य अपने पति को अर्पित कर दोगी, तो वह दैत्य योनि से मुक्त हो जाएगा और राजा का श्राप भी समाप्त हो जाएगा।"
मुनि की बात मानकर ललिता ने श्रद्धा और विश्वास के साथ कामदा एकादशी का व्रत किया। द्वादशी के दिन उसने ब्राह्मणों के सामने अपने व्रत का फल अपने पति को अर्पित किया और भगवान से प्रार्थना की - "हे प्रभु! मैंने जो व्रत किया है, उसका फल मेरे पति को मिले, जिससे उन्हें इस राक्षस योनि से मुक्ति प्राप्त हो।" जैसे ही ललिता ने व्रत का फल अपने पति को दिया, उसी क्षण ललित दैत्य योनि से मुक्त हो गया और उसने अपने दिव्य स्वरूप को प्राप्त कर लिया। कामदा एकादशी के प्रभाव से वह पहले की तरह सुंदर और तेजस्वी बन गया। अंत में दोनों पति-पत्नी मृत्यु के बाद विष्णु लोक को चले गए। इस तरह कहते हैं कि इस संसार में कामदा एकादशी से बढ़कर कोई दूसरा व्रत नहीं है।
प्राणी अपने सुखों का चिन्तन करे, यह बुरा नहीं है, किन्तु समय-असमय ऐसा चिन्तन प्राणी को उसके दायित्वों से विमुख कर देता है, जिससे उसे कष्ट भोगने पड़ते हैं। गन्धर्व ललित ने भी राक्षस होकर निन्दित कर्म किये तथा कष्ट भोगे, परन्तु भगवान विष्णु की अनुकम्पा का कोई अन्त नहीं है।
कामदा एकादशी केवल एक व्रत नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और विश्वास की अद्भुत मिसाल है। यह हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण से बड़े से बड़ा संकट भी टल सकता है। इस पावन दिन पर किए गए व्रत और पूजा से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन भी होता है। कामदा एकादशी के इस पावन अवसर पर, आप भी श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत करें और अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य कृपा से भर दें।