कथा : राजा भगीरथ की तपस्या और गंगा का पृथ्वी पर अवतरण
मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण केवल एक नदी के आगमन की कथा नहीं है, बल्कि यह पूर्वजों के उद्धार, त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का भी प्रतीक है। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए वर्षों तक कठिन तपस्या की थी। उनकी इसी साधना के कारण गंगा स्वर्ग से धरती पर उतरीं। आइए जानते हैं इस कथा का धार्मिक महत्व।
कथा के अनुसार, अयोध्या के राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था। यज्ञ का घोड़ा जहां-जहां जाता था, वहां राजा के प्रभुत्व को स्वीकार किया जाता था। देवराज इंद्र को भय हुआ कि कहीं इस यज्ञ के पुण्य से राजा सगर का प्रभाव स्वर्ग तक न बढ़ जाए। इसलिए उन्होंने यज्ञ का घोड़ा चुराकर कपिल मुनि के आश्रम के पास छिपा दिया।
घोड़े के गायब होने पर राजा सगर ने अपने 60 हजार पुत्रों को उसकी खोज में भेजा। खोजते-खोजते सभी पुत्र कपिल मुनि के आश्रम पहुंचे, जहां उन्हें यज्ञ का घोड़ा दिखाई दिया। उन्होंने बिना सच्चाई जाने कपिल मुनि पर घोड़ा चुराने का आरोप लगा दिया और उनके प्रति अनुचित व्यवहार किया। इससे क्रोधित होकर कपिल मुनि ने अपनी तपस्या के तेज से राजा सगर के सभी 60 हजार पुत्रों को भस्म कर दिया।
जब राजा सगर को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने अपने पौत्र अंशुमान को पुत्रों की खोज और उनके उद्धार का उपाय जानने के लिए भेजा। अंशुमान कपिल मुनि के आश्रम पहुंचे और उनसे क्षमा याचना की। तब कपिल मुनि ने बताया कि यदि स्वर्ग में प्रवाहित होने वाली मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित होकर इनकी राख को स्पर्श करेंगी, तभी उन्हें मोक्ष प्राप्त होगा।
अंशुमान ने मां गंगा को धरती पर लाने के लिए तपस्या की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनके बाद उनके पुत्र दिलीप ने भी इस कार्य का प्रयास किया, मगर उनका संकल्प पूरा नहीं हो सका। इसके बाद राजा दिलीप के पुत्र भगीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार का प्रण लिया। उन्होंने राजपाट का भार छोड़कर मां गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तपस्या शुरू कर दी।
राजा भगीरथ की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ने उन्हें दर्शन दिए और पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हो गईं। हालांकि, गंगा का वेग इतना प्रचंड था कि सीधे धरती पर उतरने से पृथ्वी को भारी नुकसान पहुंच सकता था। इसलिए राजा भगीरथ ने भगवान शिव की आराधना की और उनसे मां गंगा के वेग को संभालने की प्रार्थना की।
भगवान शिव ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली। जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी की ओर उतरीं, तब भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी जटाओं से गंगा की धारा को धीरे-धीरे पृथ्वी पर प्रवाहित किया। इस प्रकार भगवान शिव गंगाधर कहलाए।
मां गंगा की धारा आगे-आगे बढ़ती रही और राजा भगीरथ उनके मार्गदर्शक बनकर आगे चलते रहे। अंततः वे गंगा को कपिल मुनि के आश्रम तक लेकर पहुंचे। वहां मां गंगा के पवित्र जल के स्पर्श से राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष प्राप्त हुआ।
इस तरह राजा भगीरथ की वर्षों की तपस्या और दृढ़ संकल्प सफल हुआ। मान्यता है कि भगीरथ के प्रयासों से पृथ्वी पर आई। इस वजह से गंगा का एक नाम भागीरथी भी है। राजा भगीरथ द्वारा गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने के लिए की गई तपस्या का वर्णन महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित वाल्मीकि रामायण (बालकांड, सर्ग 42-43) और श्रीमद्भागवत महापुराण के नवम स्कंध में मिलता है।
अर्थ - दोनों भुजाओं को ऊपर उठाकर (ऊर्ध्वबाहु होकर), चारों तरफ अग्नि जलाकर बीच में बैठकर (पंचतपा के रूप में), महीने में केवल एक बार आहार करने वाले तथा अपनी समस्त इंद्रियों को वश में रखने वाले महातेजस्वी राजा भगीरथ ने अत्यंत तीव्र तपस्या की।
आध्यात्मिक धरातल पर भागीरथ की तपस्या:
गंगा का महत्व आत्म-शुद्धि की प्रक्रिया से जुड़ा है। जैसे भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए अपनी इंद्रियों और मन को वश में किया, वैसे ही साधक को अपने भीतर की 'ज्ञान-गंगा' को जागृत करने के लिए कठिन साधना करनी पड़ती है। गंगा यहाँ उस पवित्र चेतना का प्रतीक है जो हमारे अंतर्मन के संस्कारों को धोकर उसे निर्मल बनाती है। भागीरथ की तपस्या: गंगा का महत्व यह सिखाता है कि जब तक हम अपने अहंकार का त्याग नहीं करते, तब तक दिव्य कृपा का प्रवाह संभव नहीं है। गंगा का अवतरण हमारे हृदय में प्रेम और करुणा के स्रोत के फूटने का प्रतीक है।