Sanskar

छठ महापर्व : क्यों मनाते हैं और कौन हैं छठी मैया ?

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित हिंदू धर्म का प्रमुख महापर्व है। इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हुई है और समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत रखती हैं। देश में छठ पूजा का विशेष महत्व है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों में यह पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य देव के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। इस व्रत की सबसे खास बात यह है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आइए जानते हैं छठी मैया कौन हैं और क्या है इस महापर्व की धार्मिक मान्यता।

कौन हैं छठी मैया?

छठी मैया को षष्ठी देवी और देवसेना के नाम से भी जाना जाता है। एक पौराणिक मान्यता के मुताबिक, वे देवराज इंद्र की पुत्री और भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की पत्नी हैं। भगवान कार्तिकेय देवताओं के सेनापति हैं, वहीं देवसेना मातृशक्ति का स्वरूप और बच्चों की रक्षा करने वाली देवी है। छठी मैया संतान को लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद देती हैं। यही वजह है कि महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार की समृद्धि के लिए उनकी विशेष पूजा करती हैं।

छठ पूजा : चार दिनों की परंपरा

13 नवंबर: नहाय-खाय

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। पारंपरिक रूप से कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाए जाते हैं।

14 नवंबर: खरना

दूसरे दिन व्रती दिनभर उपवास रखते हैं। शाम को गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद बनाकर पूजा की जाती है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

15 नवंबर: संध्या अर्घ्य

तीसरे दिन नदी, तालाब या जलाशय के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूप और बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल और गन्ना सजाकर सूर्य देव तथा छठी मैया की पूजा की जाती है।

16 नवंबर: उषा अर्घ्य और पारण

अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती पूजा संपन्न करके व्रत का पारण करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

छठ पूजा का क्या है धार्मिक महत्व?

छठ पर्व शास्त्रीय विधानों-कर्मकांड से परे एक ऐसा अनुष्ठान है जिसमें श्रुति-स्मृति, लोकाचार और कुल परंपराओं का महत्व है । हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन और ऊर्जा का संचार होता है। छठ पूजा में सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है, जबकि छठी मैया से संतान की रक्षा और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की जाती है।

छठ पूजा के वैज्ञानिक पहलू

षष्ठी तिथि के दौरान पृथ्वी की सतह पर सूर्य की पराबैगनी किरणें एक विशेष रूप से आती हैं। सूर्य को जल (अर्घ्य) देने से ये किरणें शरीर पर पड़ती हैं, जिससे दृष्टि तीक्ष्ण होती है और चर्म रोगों से बचाव होता है। वहीं, पानी में खड़े होकर सूर्य उपासना करने से शरीर का जैव-विद्युत क्षेत्र स्थिर रहता है, जिससे मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और एक्वा थेरेपी का लाभ मिलता है। छठ का निर्जल और कठिन उपवास शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है, पाचन तंत्र को सुधारता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है। यह पर्व हमें मौसमी बदलाव (विशेषकर सर्दियों की शुरुआत) के अनुकूल ढलने और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की प्रेरणा देता है।

:- लता रानी

Related News