Sanskar

महर्षि अष्टावक्र को गर्भ में क्यों मिला था श्राप ?

भारतीय ऋषि परंपरा में महर्षि अष्टावक्र का नाम महान विद्वानों और आत्मज्ञानी संतों में लिया जाता है। वे अष्टावक्र गीता के रचयिता माने जाते हैं। उनके जीवन की कथा असाधारण है, क्योंकि जन्म से ही उनका शरीर आठ स्थानों से मुड़ा हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी विद्वता और तर्कशक्ति से राजा जनक के दरबार में बड़े-बड़े विद्वानों को पराजित किया था। उनकी कहानी बताती है कि मनुष्य की पहचान उसके शरीर से नहीं, बल्कि ज्ञान और विचारों से होती है।

कौन थे महर्षि अष्टावक्र ?

पौराणिक कथा के अनुसार, अष्टावक्र के पिता का नाम कहोड़ और माता का नाम सुजाता था। कहोड़ ऋषि उद्दालक के शिष्य थे। वे वेदों के गहरे ज्ञाता थे और आश्रम में रहकर अध्ययन करते थे। बाद में उनका विवाह ऋषि उद्दालक की पुत्री सुजाता से हुआ। कुछ समय बाद सुजाता गर्भवती हुईं।

एक दिन कहोड़ आश्रम में वेदों का पाठ कर रहे थे। उसी समय गर्भ में पल रहे बालक ने उनके उच्चारण की त्रुटि की ओर ध्यान दिलाया। यह सुनकर कहोड़ क्रोधित हो गए और उन्होंने गर्भस्थ शिशु को श्राप दे दिया कि उसका शरीर आठ स्थानों से टेढ़ा होगा। इसी श्राप के कारण जन्म के समय बालक का शरीर आठ जगह से मुड़ा हुआ था। इसी वजह से उनका नाम अष्टावक्र पड़ा।

पिता को मुक्त कराने पहुंचे राजा जनक के दरबार

अष्टावक्र का पालन-पोषण नाना ऋषि उद्दालक के आश्रम में हुआ। वे उन्हें ही अपना पिता समझते थे। एक दिन उनके मामा श्वेतकेतु ने बताया कि उद्दालक उनके पिता नहीं, बल्कि नाना हैं। इसके बाद अष्टावक्र ने अपनी माता सुजाता से अपने वास्तविक पिता के बारे में पूछा। माता ने बताया कि उनके पिता कहोड़ राजा जनक के दरबार में बंदी नामक विद्वान से शास्त्रार्थ में हार गए थे। पराजय की शर्त के अनुसार उन्हें जल में डुबो दिया गया था। यह जानकर अष्टावक्र ने पिता को मुक्त कराने का निश्चय किया और राजा जनक के दरबार पहुंच गए।

राजा जनक के दरबार में अष्टावक्र ने बंदी को शास्त्रार्थ की चुनौती दी। उनकी कम उम्र और टेढ़े शरीर को देखकर कई लोग उनका उपहास करने लगे, लेकिन अष्टावक्र ने अपने ज्ञान से सभी को चकित कर दिया। शास्त्रार्थ के दौरान दोनों के बीच गूढ़ प्रश्नों और श्लोकों के माध्यम से चर्चा हुई। अष्टावक्र ने अपनी विद्वता और तर्कशक्ति से बंदी को पराजित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता कहोड़ को मुक्त कराने की मांग की।

तब बंदी ने बताया कि वह वरुण देव का पुत्र है और जिन विद्वानों को जल में भेजा गया था, वे वास्तव में वरुण देव के यज्ञ के लिए गए थे। उसने सभी को वापस लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कहोड़ सहित अन्य विद्वान सकुशल लौट आए। महर्षि अष्टावक्र का जीवन सिखाता है कि व्यक्ति की वास्तविक महानता उसके बाहरी रूप में नहीं, बल्कि उसके ज्ञान, विवेक और आत्मबल में होती है।

क्या है अष्टावक्र गीता ?

यह अद्वैत वेदांत का एक प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है, जो ऋषि अष्टावक्र और मिथिला के राजा जनक के बीच हुए संवाद पर आधारित है। महर्षि अष्टावक्र ने राजा जनक को आत्मज्ञान और ब्रह्म के स्वरूप पर जो उपदेश दिए, वही अष्टावक्र गीता (अष्टावक्र संहिता) के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह ग्रंथ उपनिषद और ब्रह्मसूत्र के समतुल्य है। इतिहासकारों की मानें तो यह एक अमूल्य ग्रंथ है। इस ग्रंथ में भगवद्गीता समान ईश्वर भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और मुक्ति का वर्णन है। साथ ही सिद्ध पुरुष यानी योगी की अवचेतना और दशा का भी विस्तारपूर्वक वर्णन है। वर्तमान समय में भी अष्टावक्र गीता उपलब्ध है। सामान्य मनुष्य अष्टावक्र गीता का ज्ञान ग्रहण कर जीवन में अपना उद्धार कर सकता है।

:- लता रानी

Related News