काल भैरव भगवान शिव के रौद्र और शक्तिशाली स्वरूप है। काल भैरव समय, न्याय और धर्म की रक्षा के देव है। मान्यता है कि काल भैरव की पूजा करने से भय, नकारात्मकता और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। हर साल मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 2026 में यह पर्व 1 दिसंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।
काल भैरव के प्राकट्य की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार ब्रह्मा जी और विष्णु जी के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ। उसी समय भगवान शिव एक विशाल अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए और दोनों से उसका आदि और अंत खोजने को कहा। विष्णु जी अंत नहीं खोज पाए, लेकिन ब्रह्मा जी ने केतकी के फूल को साक्षी बनाकर असत्य कहा कि उन्होंने अग्नि स्तंभ का शीर्ष देख लिया है। ब्रह्मा जी के इस अहंकार और असत्य से भगवान शिव अत्यंत क्रोधित हुए और उनके क्रोध से काल भैरव प्रकट हुए। सत्य और धर्म की रक्षा के लिए काल भैरव ने ब्रह्मा जी का पांचवां मस्तक काट दिया, जो अहंकार का प्रतीक माना जाता है।
मस्तक काटने के कारण काल भैरव को ब्रह्महत्या का पाप लगा और कटा हुआ शीश (कपाल) उनके हाथ से चिपक गया। इसके बाद उन्हें वर्षों तक भिक्षुक के रूप में भटकना पड़ा। मान्यता है कि भगवान शिव की आज्ञा से उन्होंने काशी में निवास किया, जहां उन्हें इस पाप से मुक्ति मिली। तभी से उन्हें पापों का नाश करने वाला और “काशी का कोतवाल” कहा गया है।
काल भैरव जयंती की पूजा विधि
काल भैरव जयंती के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान शिव और काल भैरव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। साथ ही स्मरण रखे कि काल भैरव की पूजा आपको घर में नहीं बल्कि मंदिर में जाकर ही करनी चाहिए। मंदिर में काल भैरव का फल, फूल, मिठाई, पान, सुपारी जैसी सामग्री अर्पित करें और धूप-दीप जला कर ध्यान करें। काल भैरव को इस दिन इमरती, जलेबी या पीले मीठे चावल का भोग लगाया जाता है। कई परंपराओं में इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने और काले तिल चढ़ाने का विधान है।
इसके बाद 'ॐ कालभैरवाय नमः' मंत्र का जाप करें और श्रद्धापूर्वक आरती करें। इस दिन कुत्तों को भोजन कराने की भी परंपरा है, क्योंकि कुत्ते को भगवान काल भैरव का वाहन माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को भोजन कराना और दान करना भी शुभ माना जाता है।
काल भैरव जयंती का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव की पूजा करने से भक्तों को भय और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है। भक्त उनसे साहस, सुरक्षा और सही मार्ग पर चलने की शक्ति मांगते हैं। काल भैरव जयंती का पर्व हमें समय का सम्मान करने, अहंकार का त्याग करने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।