भाई दूज : क्यों इतना विशेष है यह पर्व ? क्या है कथा ?
भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। इसमें बचपन की शरारतें, छोटी-छोटी नोकझोंक, रूठना-मनाना और एक-दूसरे के लिए नि:स्वार्थ प्रेम छिपा होता है। इसी अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित है भाई दूज का पर्व। दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार बहन के आशीर्वाद और भाई की लंबी उम्र की मंगलकामना का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके सुखी, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हैं। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह त्योहार 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।
क्यों मनाया जाता है भाई दूज ?
भाई दूज मनाने के पीछे भगवान सूर्य के पुत्र यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी एक प्रचलित पौराणिक कथा है। मान्यता है कि यमुना अपने भाई यमराज से बहुत स्नेह करती थीं। वह अक्सर उन्हें अपने घर आने और भोजन करने का निमंत्रण देती थीं, लेकिन यमराज अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण बहन के घर नहीं जा पाते थे।
एक दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के घर जा पहुंचे। भाई को देखकर यमुना अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने उनका आदर-सत्कार किया, माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और प्रेमपूर्वक भोजन कराया। बहन के इस सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने के लिए कहा। तब बहन यमुना ने अपने भाई से कहा कि मैं चाहती हूं कि आज से जो भी भाई इस पवित्र दिन अपनी बहन के घर आए और बहन उसका मंगल तिलक कर नारियल (गोला) दे तो उनके बीच न सिर्फ अपार प्रेम और सौहार्द बना रहे बल्कि उसकी कभी अकाल मृत्यु न हो । वो आपके कोप का भागी न बने और आपके दूत उसे दुःखी ना करें। अपनी बहन की कृतज्ञता देख यमदेव बहुत प्रसन्न होते हैं और तथास्तु कह कर अंतर्ध्यान हो जाते हैं।
आपको बता दें कि जिस स्थान पर यह संवाद हुआ वो बृज भूमि में यमुना नदी के पावन तट (विश्राम घाट, मथुरा) पर स्थित है जहां आज 'यम-यमुना मंदिर' है जिसे यम द्वितीया या यमुना-धर्मराज मंदिर भी कहा जाता है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। मान्यतानुसार यम द्वितीया के दिन यदि भाई-बहन यमुना नदी में एक साथ स्नान कर मंदिर में यम-यमुना के दर्शन करते हैं तो उन दोनों रो कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।
भाई दूज पर क्यों दिया जाता है गोला ?
हर धार्मिक अनुष्ठान एवं मंगल कार्य में नारियल या सूखा गोला उपयोग में लाया जाता है। नारियल की भेंट सबसे पवित्र होती है और देवी-देवताओं की सबसे प्रिय होती हैं। गोला हर मांगलिक कार्य एवं यज्ञ का पूर्ण फल होता है जिसे पूर्णाहुति की तरह अंत में समर्पित किया जाता है। ठीक उसी प्रकार भाई दूज का पर्व दीपावली पर्व की श्रृंखला में आता है, जो धनतेरस से भाईदूज तक पंच दिवसीय पर्व के रूप में मनाया जाता है । इसी के पूर्ण फल के स्वरूप भाई दूज के पर्व पर गोला देने का विधान बताया गया है।
भाई दूज की पूजा विधि
भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें । लोकमान्यता या पौराणिक परम्परानुसार बहनें हाथ में चने, खील और बतासे ले कर भाई-दूज की कथा का श्रवण करें । पूजा की थाली तैयार करें। इसमें रोली या कुमकुम, चंदन, अक्षत, फूल, मिठाई, फल और गोला रखें। बहन निराहार रह कर भाई के मस्तक पर तिलक, अक्षत लगा कर उसकी आरती उतारें और लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की भगवान से प्रार्थना करें। परंपरा के अनुसार बहन-भाई को मिठाई, फल विशेष रूप से गोला देती हैं। इसके बाद बहन अपने भाई को प्रेमपूर्वक भोजन कराती हैं। भाई भी बहन को उपहार, मिठाई या वस्त्र देकर उसके प्रति अपना स्नेह प्रकट करता है।