अर्थात, काशी (वाराणसी) में शरीर त्यागने (मृत्यु होने) पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। परंतु 'मुक्तीश्वर' (गढ़मुक्तेश्वर स्थित भगवान शिव) के केवल दर्शन मात्र से ही जीव को मुक्ति (मोक्ष) मिल जाती है।
तीर्थस्थलों का हमेशा से अपना एक विशेष आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व रहा है। खासकर भारत में तो तीर्थस्थलों का भ्रमण लोगों की जिंदगी का हिस्सा रहा है और प्राचीन काल से ही मनुष्य धार्मिक-आध्यात्मिक अनुष्ठानों के लिए इन महान तीर्थस्थलों पर पहुँचता रहा है। इसी श्रृंखला में पतित पावनी गंगा जी के किनारे आज भी अनेक ऐसे तीर्थस्थल हैं जहां पहुंचकर मनुष्य स्नान, ध्यान और दान के दवारा अपने जीवन को धन्य करता है। गंगा नदी के किनारे बसा ऐसा ही एक मंदिर गाज़ियाबाद के निकट हापुड़ जिले में स्थित है, जिसे गढ़मुक्तेश्वर के नाम से जाना जाता है।
गढ़मुक्तेश्वर में महारानी गंगा जी का एक प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर किसने बनवाया था, ये बात आज तक गुप्त है। यहाँ गंगा माँ भगवान शंकर के साथ विराजमान हैं। शिवपुराण की कथा में कहा गया है कि भगवान भोलेनाथ के गणों को यहां ऋषि दुर्वासा के श्राप से मुक्ति मिली थी, इसी कारण इसे गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ कहा गया। साथ ही भगवान विष्णु ने अपने छठवें अवतार परशुराम रूप में यहीं शिवलिंग की स्थापना करके गंगाजल से अभिषेक कर पूजन किया था, जिससे भगवती गंगा सहित भोले नाथ प्रसन्न हुए थे। इसी मनोहर छवि का दर्शन करने के लिए देवी- देवता यहाँ प्रकट हुए थे। तब से आज तक ये मंदिर यहाँ विद्यमान है। भगवान परशुराम द्वारा स्थापित इस शिवलिंग में प्राकृतिक रूप से एक अंकुर फूटता है जिसमें देवी- देवताओं के दर्शन सहित भगवान शंकर के अलग- अलग दिव्य स्वरूपों के दर्शन होते हैं।
इस मंदिर में माँ गंगा की सुन्दर प्रतिमा है। बीच में देवादिदेव भगवान शंकर का दिव्य शिवलिंग मुक्तीश्वर रूप में स्थापित है । साथ ही सफेद दूधिया रंग के संगमरमर पत्थर से बनी चार मुख वाले ब्रह्माजी की प्रतिमा है जो राजस्थान में स्थित पुष्कर के बाद यहीं देखने को मिलती है और हूबहू एक जैसी हैं। अंतर है तो बस इतना कि गढ़मुक्तेश्वर में ये सफेद पत्थर की है और पुष्कर जिले में काले पत्थर की है।
माँ गंगा की इस पवित्र धारा में बिना ऊंच-नीच का भेद भाव किए, सभी जाति और वर्ग के लोग एक साथ स्नान करते हैं। माँ का आँचल सभी के लिए सामन्य है, माँ गंगा की गोद में सभी एक बराबर हैं । जो श्रद्धा और प्रेम की इस धारा में स्नान करते हैं, भगवती गंगा उस व्यक्ति के सभी पापों का नाश करती हैं और इसी कारण पापनाशिनी गंगा कहलाती हैं। माँ गंगा और भगवान शंकर के इस मंदिर में कई वर्ष पहले 101 सीढ़ियां हुआ करती थीं पर आज घट कर 84 सीढ़ियां हो गई हैं। ये सीढ़ियां देखने में तो सामन्य हैं परन्तु इन सीढ़ियों में एक दिव्य रहस्य है। इन सीढ़ियों को थपथपाने से और उतरने व चढ़ने से पानी की कल-कल जैसी आवाज़ सुनाई देती है। जैसे किसी नदी में पत्थर फेंका गया हो, या ये कहें कि मानो गंगाजी की धारा इन्ही सीढ़ियों से हो कर जा रही हो । इस रहस्य का आज तक पता नहीं चल पाया कि आवाज़ कहाँ से और कैसे आती है।
शिवलिंग में अंकुर कैसे बनता और फूटता है, सभी देवी-देवताओं की छवि किस प्रकार बनती है। इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। भगवान का चमत्कार मान सभी यहाँ नतमस्तक होते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ स्थल, भगवान शिव की काशी के समान ही अनुपम और पवित्र कहा गया है। इस तीर्थ का वर्णन स्कन्दपुराण, विष्णुपुराण, शिवमहापुराण, कलयुगपुराण और गंगाअंक आदि ग्रंथों में मिलता है। गंगाजी मोक्षदायिनी हैं, इसलिए पंचतत्वों में विलीन होने के बाद अस्थि विसर्जन इन्ही की वेग धारा में कर के अंतिम क्रिया कर्म भी पूर्ण किया जाता है। यहाँ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला गंगा स्नान पर्व उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।