Sanskar

लपसी-तपसी की कथा : भक्ति में तपस्या से बड़ा है भाव

हिंदू धर्म में भक्ति का अर्थ केवल पूजा-पाठ और तपस्या करना नहीं, बल्कि सच्चे मन से भगवान के प्रति समर्पित होना भी है। लपसी-तपसी की लोकप्रचलित कथा इसी बात को समझाती है। इसमें देवर्षि नारद मुनि दो ऐसे भक्तों की परीक्षा लेते हैं, जिनकी भक्ति का तरीका अलग-अलग है। इस परीक्षा से स्पष्ट होता है कि भगवान के प्रति श्रद्धा में बाहरी साधना से अधिक महत्व मन के भाव और आचरण का होता है।

क्या है कथा ?

लपसी और तपसी नाम के दो भाई थे। तपसी दिनभर भगवान की तपस्या में लीन रहता था, जबकि लपसी प्रतिदिन सवा सेर लपसी बनाकर भगवान को भोग लगाता और फिर प्रसाद समझकर ग्रहण करता था। दोनों ही भगवान के भक्त थे, लेकिन एक दिन उनके बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि उनमें बड़ा भक्त कौन है।

तपसी का मानना था कि दिनभर तपस्या करने के कारण वह भगवान का अधिक प्रिय भक्त है। वहीं, लपसी अपनी नियमित सेवा और भोग को सच्ची भक्ति का प्रतीक मानता था। दोनों अपनी-अपनी भक्ति को श्रेष्ठ बताने लगे। तभी वहां देवर्षि नारद मुनि पहुंचे। उन्होंने दोनों की बात सुनी और कहा कि अगले दिन उनकी परीक्षा लेकर निर्णय करेंगे कि वास्तव में बड़ा भक्त कौन है।

अगले दिन जब दोनों भाई स्नान करके पूजा करने बैठे, तो नारद मुनि ने चुपके से उनके सामने सवा करोड़ की कीमत वाली एक-एक अंगूठी रख दी। पूजा करते समय तपसी की नजर अंगूठी पर पड़ी। उसके मन में लालच जाग उठा और उसने अंगूठी को तुरंत अपने घुटने के नीचे छिपा लिया। वह सोचने लगा कि इस धन से बड़े-बड़े यज्ञ करेगा और अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।

दूसरी ओर, लपसी ने अंगूठी को देखा लेकिन पर उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकि उसे जल्दी जाकर भगवान को भोग लगाना था। लपसी प्रतिदिन की ही तरह सवा सेर लापसी बनाकर भगवान को भोग लगाता और फिर प्रसाद समझकर ग्रहण करता ।

कुछ देर बाद नारद मुनि दोनों के पास आए। उन्होंने तपसी से पूछा कि उसके घुटने के नीचे क्या छिपा है। तपसी ने जब घुटना उठाया, तो अंगूठी सामने आ गई। यह देखकर नारद मुनि ने उसे समझाया कि दिनभर तपस्या करने के बावजूद उसके मन में लालच मौजूद है। उसकी साधना अभी उसे उन इच्छाओं से मुक्त नहीं कर पाई, जो उसके आचरण को प्रभावित कर रही थीं।

इसके बाद नारद मुनि ने लपसी को बड़ा भक्त बताया। यह सुनकर तपसी को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसे समझ आया कि केवल तपस्या करना ही भक्ति की श्रेष्ठता का प्रमाण नहीं है। यदि मन में लालच और अहंकार बना रहे, तो साधना का वास्तविक उद्देश्य अधूरा रह जाता है।

लपसी-तपसी की यह कथा बताती है कि भक्ति में तपस्या से अधिक महत्व सच्चे भाव का है। तपस्या, पूजा और साधना भगवान के प्रति समर्पण के माध्यम हैं, लेकिन उनका सार मन की निर्मलता और आचरण की ईमानदारी में निहित है। लपसी ने कोई बड़ी साधना नहीं की थी, फिर भी उसकी सहज सोच ने उसके भीतर के भाव को प्रकट कर दिया। वहीं, तपसी की लंबी तपस्या उसके मन में छिपे लालच को दूर नहीं कर सकी।

इस प्रकार, नारद मुनि की परीक्षा दोनों भाइयों को यह सिखाती है कि भगवान के सामने बाहरी दिखावे से अधिक महत्व मन की सच्चाई का है। सच्ची भक्ति वही है, जिसमें श्रद्धा के साथ विनम्रता हो और पूजा-पाठ के साथ अच्छे विचार व आचरण भी जुड़े हों।

:- लता रानी

Related News