गंगोत्री धाम : जहां राजा भगीरथ के तप से अवतरित हुईं मां गंगा
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा आस्था, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम बनकर उभर रही है। देशभर से लाखों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। जहां केदारनाथ धाम में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं यमुनोत्री, गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम में भी भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री के बाद चारधाम यात्रा का द्वितीय धाम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र स्थल पर मां गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वीलोक पर अवतरण किया था। चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम का विशेष महत्व है और यह धाम मां गंगा को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही वह पवित्र स्थान है जहां राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के फलस्वरूप शंकर जी की जटाओं से होते हुए मां गंगा अवतरित हुई थीं। हिमालय की गोद में बसा यह धाम न केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, बल्कि मोक्ष और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
कहां स्थित है गंगोत्री धाम?
गंगोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में समुद्र तल से लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी नदी के तट पर बसा यह पवित्र धाम, बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गंगा नदी का वास्तविक उद्गम गंगोत्री से लगभग 19 किलोमीटर दूर स्थित गौमुख ग्लेशियर को माना जाता है। जो पूर्व काल में गंगोत्री मंदिर के पास ही हुआ करता था। यहां से निकलने वाली धारा भागीरथी कहलाती है, जो आगे देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर गंगा का स्वरूप धारण करती है।
क्या है गंगोत्री धाम की कथा ?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इक्ष्वाकु वंश के राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था। देवराज इंद्र ने ईर्ष्यावश यज्ञ के घोड़े को चुराकर कपिल मुनि के आश्रम में छिपा दिया। घोड़े की तलाश में पहुंचे राजा सगर के 60,000 पुत्रों ने कपिल मुनि की तपस्या में बाधा डाली। इससे क्रोधित होकर कपिल मुनि ने श्राप देकर सभी राजकुमारों को भस्म कर दिया। श्राप के अनुसार, उन सभी को तभी मुक्ति मिल सकती थी जब गंगा का पवित्र जल उनकी अस्थियों का स्पर्श करे। अपने वंशजाें के उद्धार के लिए पहले राजा सगर, फिर उनके पूर्वज असमंजस और फिर असमंजस के पुत्र अंशुमान ने वर्तमान में भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में तपस्या की जो आज गंगासागर तीर्थ के नाम से जाना जाता है, लेकिन राजा सगर के वंश में किसी को भी सफलता नहीं मिली। अंततः अंशुमान के पुत्र दिलीप और उनके पुत्र भगीरथ हुए, जो महाप्रतापी थे।
भगीरथ ने कठोर तप कर परमपिता ब्रह्माजी को प्रसन्न किया जिस पर ब्रह्मा जी ने गंगा को पृथ्वी पर भेजने का वरदान तो दिया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि गंगा जी के वेग को संभालने के लिए भगवान शिव की आवश्यकता पड़ेगी। इसके बाद राजा भगीरथ ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमालय पर भगवान शिव की आराधना की। शिवजी ने प्रसन्न होकर गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया और फिर एक छोटी जल धार के रूप में गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं। इसी स्थान पर मां गंगा ने पहली बार पृथ्वी को स्पर्श किया, तब से ये स्थान गंगोत्री धाम के नाम से प्रसिद्ध है।
चूंकि भागीरथ के अथक प्रयासों से देव नदी गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं थीं इसलिए गंगा का एक नाम भागीरथी भी पड़ा। इस स्थान पर गंगा को भागीरथी के नाम से ही जाना जाता है। गंगा जल के स्पर्श से राजा सगर के पुत्रों को मोक्ष प्राप्त हुआ, इसलिए मां गंगा को मोक्षदायिनी कहा जाता है। जिस स्थान पर बैठ कर राजा भागीरथ में तप किया था आज वो स्थान भागीरथी शिला के नाम से जाना जाता है। इसके ठीक सामने शिव मंदिर है जहां भोले नाथ ने प्रत्यक्ष रूप से भागीरथ को दर्शन दिए थे और वहीं महादेव की जटाओं से भगवती गंगा सुंदर अविरल जल धार के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुईं। उसी स्थान पर आज माता गंगा का मंदिर बना हुआ है जो गंगोत्री धाम के नाम से जाना जाता है।
इस स्थान पर अधिक ठंड होने की वजह से वर्ष के छः मास यानि कार्तिक शुक्ल द्वितीया से वैशाख शुक्ल तृतीया तक शीतकाल में मंदिर बंद रहता है। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की उत्सव (भोग) मूर्ति को उत्तरकाशी जिले के मुखबा गांव में लाया जाता है और अगले 6 महीने तक मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन इसी गांव के मुखीमठ (गंगा मंदिर) में किए जाते हैं। वहीं ग्रीष्म काल में सभी भक्तों के दर्शन पूजन हेतु अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मूल मंदिर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं।
गंगोत्री धाम की विशेषताएं
गंगोत्री धाम के वर्तमान मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में गोरखा सेनापति अमर सिंह थापा द्वारा कराया गया था। बाद में जयपुर के महाराजा माधव सिंह (द्वितीय) ने इसका जीर्णोद्धार करवाया। मंदिर नागर शैली की वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। लगभग 20 मीटर ऊंचे इस मंदिर में पांच सुंदर शिखर बने हुए हैं। गर्भगृह में मां गंगा के साथ मां यमुना, सरस्वती और अन्नपूर्णा की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। मंदिर का शांत वातावरण और हिमालय की दिव्यता श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराती है।
श्रद्धालुओं की आस्था
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां गंगा के दर्शन और उनके पावन जल का स्पर्श जीवन के कष्टों को दूर कर आत्मिक शांति प्रदान करता है। गंगोत्री धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि श्रद्धा, तपस्या, मोक्ष और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यही कारण है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस पावन धाम में पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।