Sanskar

BCS रत्न अवॉर्ड्स : संस्कार ग्रुप को मिले 2 प्रतिष्ठित पुरुस्कार

देश और दुनिया में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्कार टीवी को प्रतिष्ठित BCS रत्न अवॉर्ड्स 2025-26 में दो महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुए हैं। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में संस्कार टीवी को ‘Best Religious Channel’ तथा संस्कार ग्रुप के सीईओ श्री मनोज त्यागी को ‘Outstanding Contribution to Spiritual & Devotional Broadcasting’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये सम्मान भारतीय ब्रॉडकास्टिंग, कंटेंट और सोशल मीडिया इंडस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तित्वों को दिए जाते हैं। यह उपलब्धि संस्कार टीवी की गुणवत्तापूर्ण प्रस्तुति, दर्शकों के विश्वास और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उसकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

पुरस्कार से बढ़ी जिम्मेदारी: मनोज त्यागी

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्कार ग्रुप के सीईओ श्री मनोज त्यागी ने कहा, "हर पुरस्कार हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। BCS रत्न अवॉर्ड 2025-26 हमें अपने कार्य को और अधिक समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि संस्कार ग्रुप ने न केवल भारत, बल्कि विश्वभर के सनातन समाज में अपनी मजबूत और विश्वसनीय पहचान स्थापित की है। भविष्य में भी हमारा प्रयास रहेगा कि भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक मूल्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।"

2010 से आयोजित हो रहे हैं BCS रत्न अवॉर्ड्स

BCS रत्न अवॉर्ड्स का आयोजन आविष्कार मीडिया समूह द्वारा वर्ष 2010 से किया जा रहा है। यह सम्मान भारतीय ब्रॉडकास्टिंग, टेलीविजन डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल कंटेंट और मीडिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और पेशेवरों को प्रदान किया जाता है।

25 वर्षों से सनातन संस्कृति के प्रचार में अग्रणी

संस्कार टीवी पिछले 25 वर्षों से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, वैदिक ज्ञान, संत वाणी, भजन और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से चैनल ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत उपस्थिति

डिजिटल क्षेत्र में भी संस्कार टीवी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल से 11 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े हुए हैं, जिसके लिए चैनल को YouTube Diamond, Gold or Silver Play Button मिल चुके हैं। इसके अलावा, संस्कार टीवी के मोबाइल OTT प्लेटफॉर्म से भी लाखों नियमित दर्शक जुड़े हुए हैं, जिससे इसकी डिजिटल पहुंच लगातार मजबूत हो रही है।

आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प हुआ और मजबूत

BCS रत्न अवॉर्ड्स 2025-26 में मिले ये दोनों सम्मान संस्कार टीवी के लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सकारात्मक मूल्यों के प्रसार के उसके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा हैं।

संस्कार टीवी ने इस उपलब्धि पर अपने दर्शकों, संत-महात्माओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हो सका है।

Related News