Sanskar

मोती डूंगरी गणेश : आस्था और विश्वास का दरबार

हिंदू धर्म में श्री गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणपति की पूजा करने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि श्री गणेश का स्मरण करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

श्री गणेश (#shriganeshji) की इसी महिमा का प्रमुख केंद्र है जयपुर का प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर। यहां राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु गणपति के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं।

कहां स्थित है मंदिर?

मोती डूंगरी गणेश मंदिर (#motidungariganesh) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मोती डूंगरी पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। देश  के प्रमुख धार्मिक स्थलों में इसकी खास पहचान है। मंदिर के आसपास बिरला मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं।

क्या है मंदिर का इतिहास ?

मंदिर से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध मान्यता इसके निर्माण की कहानी से जुड़ी है। कहा जाता है कि करीब 18वीं शताब्दी में मेवाड़ के एक राजा अपने साथ श्री गणेश की प्रतिमा लेकर जयपुर की ओर आ रहे थे। उन्होंने संकल्प लिया कि बैलगाड़ी जहां जाकर सबसे पहले रुकेगी, वहीं गणेश मंदिर स्थापित किया जाएगा।

बताया जाता है कि बैलगाड़ी मोती डूंगरी की पहाड़ी की तलहटी में आकर रुक गई। इसके बाद इसी स्थान को मंदिर निर्माण के लिए चुना गया। मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी सेठ जयराम पालीवाल और महंत शिव नारायण को सौंपी गई और करीब 1761 के आसपास मंदिर का निर्माण पूरा हुआ।

‘डूंगरी’ का अर्थ छोटी पहाड़ी माना जाता है। पहाड़ी की तलहटी में स्थित होने के कारण मंदिर को मोती डूंगरी गणेश मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।

मंदिर में श्री गणपति का स्वरूप

मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश बैठी हुई मुद्रा में विराजमान हैं। उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हुई है। आकर्षक वस्त्रों, आभूषणों और मुकुट से सजे गणपति का स्वरूप भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। उनके चरणों के पास वाहन मूषक भी विराजमान हैं।

भक्त अपनी मनोकामनाएं विघ्नहर्ता गणेश के सामने रखते हैं और मूषक के कान में अपनी इच्छा कहने की परंपरा भी निभाते हैं।

हर शुभ काम से पहले गणपति का आशीर्वाद

जयपुर में एक खास परंपरा यह भी है कि शुभ अवसर का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य गणेश को दिया जाता है। विवाह या अन्य समारोह के निमंत्रण पत्र मंदिर में चढ़ाने की परंपरा आज भी देखने को मिलती है।

मेहंदी उत्सव और विवाह की मान्यता

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले मंदिर में श्री गणेश को विशेष मेहंदी लगाई जाती है। इससे जुड़ी मान्यता है कि अविवाहित व्यक्ति यदि श्री गणेश को चढ़ाई गई मेहंदी अपने हाथों में लगाता है, तो उसकी शादी अगले गणेश चतुर्थी से पहले हो जाती है। इसी मान्यता के कारण मेहंदी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

नए वाहनों की पूजा

मंदिर में नए वाहनों की पूजा की भी विशेष परंपरा है। लोग नया वाहन खरीदने के बाद उसे मंदिर लेकर आते हैं और विधि-विधान से पूजा करवाते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि गणपति का आशीर्वाद मिलने से यात्रा मंगलमय और सुरक्षित रहती है।

श्री गणेश को यहां सिंदूरी चोला चढ़ाने और मोदक या लड्डू का भोग लगाने की भी परंपरा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अन्नकूट, जन्माष्टमी और पौषबड़ा जैसे अवसरों पर भी विशेष आयोजन होते हैं।

मंदिर की धार्मिक महत्ता के साथ इसकी वास्तुकला भी आकर्षण का केंद्र है। संगमरमर की नक्काशी और पहाड़ी की तलहटी का शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है।

यही वजह है कि मोती डूंगरी गणेश मंदिर आज जयपुर की आस्था, परंपरा और विश्वास का ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां किसी भी नई शुरुआत से पहले लोग विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लेना शुभ मानते हैं।

:- लता रानी

Related News